कांग्रेस शासित राज्यों में होगा जातिय जनगणना,कांग्रेस कार्यकारी समिति में लिया गया फैसला

जातिय गणना पर आज कांग्रेस कार्यकारी समिति की मैराथन बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने पूर्ण सहमति से इसका समर्थन किया। सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी अपने राज्यों(छत्तीसगढ़,कर्नाटक,हिमाचल प्रदेश और राजस्थान) में जाति आधारित गणना का काम कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है कि पार्टी जाति आधारित गणना को लागू करेंगे।

क्या इंडिया गठबंधन जातिय जनगणना के पक्ष में है?

विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन में भी जातिय जनगणना को लेकर आम सहमति है। इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन की बहुत सारी पार्टियां जाति आधारित गणना को लेकर सहमति जताई है। हम फासीवादी पार्टी नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि एक-दो पार्टियों की राय अलग हो सकती है,लेकिन अधिकतर पार्टियां इसका समर्थन करेंगी।

 

देश के लिए क्यों जरूरी है जाति आधारित जनगणना?

पत्रकारों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद विकास का एक नया रास्ता खुलेगा। कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके ही छोड़ेगी। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि याद रखिए,जब हम वादा करते हैं, तो उसे तोड़ते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जातिय जनगणना के बाद देश में आर्थिक सर्वे होगा। जिससे ये पता चल पायेगा कि धन किसके पास है। किस वर्ग की कितनी आबादी है और देश के धन में उनकी हिस्सेदारी कितनी हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक अडाणी वाला और दूसरा सबका। इसलिए हम जाति आधारित गणना के बाद आर्थिक सर्वे भी कराएंगे। अपनी गलती स्वीकारते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसमें हमारी भी गलती है जो अब तक नहीं कर पाये,लेकिन उसे अब करेंगे।

भाजपा पर डालेंगे दबाव

राहुल गांधी ने कहा कि 2011 जनगणना के आंकड़े देश की सरकार के पास मौजूद है, वे जल्द से जल्द इसे जारी करे। जातिय जनगणना के आंकड़ें जारी करने और जनगणना कराने को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर दबाव बनाकर,उनसे ये काम कराएंगे। अगर ये काम भाजपा नहीं करती है,तो वे रास्ता छोड़ दे।

प्रधानमंत्री का काम मुद्दे से ध्यान बांटना

जाति आधारित जनगणना मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य मुख्य विषयों से ध्यान भटकाना है। और आने वाले समय में इसकी प्रवृति और ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह जातिय जनगणना कोई राजनीतिक निर्णय नहीं है,बल्कि यह मामला है न्याय आधारित निर्णय का। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जैसे ही उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले जातिय जनगणना की रिपोर्ट जारी की जायेगी। साथ ही उन्होंने देश में जाति आधारित जनगणना होगी और कांग्रेस पार्टी इसके कराके ही मानेगी।

 

Related Articles

Back to top button