कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के किसानों के साथ की खेती,किसानों से की ये बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सीधे कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे है। इसी क्रम में राहुल गांधी शनिवार की सुबह  हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव में पहुंचे और वहां किसानों के साथ धान की रोपाई की। फसल की रोपाई के बाद राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की। दरअसल राहुल गांधी शिमला जा रहे थे,रास्ते में अचानक वे हरियाणा के सोनीपत के मदीना और बरोजा गांव में पहुंच गए। वहां खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर भी अपने बीच राहुल गांधी को देखकर चकित रह गए। राहुल गांधी ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को सुना,हाल-चाल पूछा। इस दौरान राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई भी की।

डिलिवरी बॉय के बाइक में किया सफर

हाल के दिनों में राहुल गांधी दक्षिण भारत से उत्तर भारत के लिए भारत जोड़ो यात्रा की थी। इस दौरान वे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना था। माना जा रहा है इस यात्रा से राहुल गांधी की छवि में काफी सुधार हुआ है। आम जनता के बीच राहुल गांधी की उपस्थिति को लोग काफी पसंद कर रहे है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी ने डिलिवरी बॉय के साथ सफर किया था। यहीं नहीं उन्होंने बसों में सफर करने वाली महिलाओं सहित कई लोगों से मुलाकात की थी।

दिल्ली के बाइक मैकेनिक के साथ भी किया काम

राहुल गांधी लगातार अलग अलग अवतारों में दिख रहे है। कुछ दिन पहले ही वे दिल्ली के एक मैकेनिक दुकान में एक बाईक का रिपेयर करते देखे गए थे। दिल्ली के करोलबाग की साइकिल मार्केट में राहुल गांधी अचानक पहुंच गए थे। मार्केट में मौजूद वर्कर्स और व्यापारियों से राहुल गांधी ने बातचीत की। यहीं नहीं राहुल गांधी ने हाल ही में ट्रक ड्राइवर के साथ सफर कर उनके समस्याओं को समझने की कोशिश की थी।

 

 

Related Articles

Back to top button