मोदी सरकार 3.0 में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा-पीएम नरेंद्र मोदी

दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया। एक्सपो को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की अपनी पुरानी संकल्प को दोहराया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज का भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोबिलिटी सेक्टर अहम भूमिका निभाने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “मैंने लाल किला की प्राचीर से कहा था कि यही समय, सही समय है। ये शब्द मैंने देश के लोगों की क्षमता को देखते हुए कहे थे। आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।

25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है और इसमें निश्चित तौर पर मोबिलिटी सेक्टर के लिए विशेष जगह है। कल जो बजट पेश हुआ है आप उसमें भी इसका विजन देख पाते होंगे।”

मध्यम वर्ग की आय में हो रहा है इजाफ़ा

पीएम ने कहा कि आज भारत में बड़ी संख्या में नियो मिडिल क्साल बना है। जिसकी अपनी आशा है, अपनी आकांक्षाएं हैं। दूसरी ओर, आज भारत में मिडिल क्लास का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। मिडिल क्लास की इनकम भी बढ़ रही है।

10 सालों में देश में 21 करोड़ गाड़ियों की बिक्री हुई

पीएम ने आगे कहा कि साल 2014 के पहले पिछले दस सालों में भारत में 12 करोड़ के आसपास गाड़ियों की बिक्री हुई थी, जबकि 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button