उद्योगपति GAUTAM ADANI को मिला 10 करोड़ रुपये से अधिक सैलरी
10 लिस्टेट कंपनियों में से सिर्फ दो कंपनियों अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स से ही 10 करोड़ रुपये से अधिक सैलरी मिली है।

देश के दिग्गज उद्योगपति और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडाणी करोड़ों रुपये सैलरी लेने वाले व्यक्तियों की लिस्ट में गिने जाते है। वित्त वर्ष 2024-25 में गौतम अडाणी को कुल 10.41 करोड़ रुपए सैलरी मिली है। अडाणी को ये सैलरी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सिर्फ दो कंपनियों से मिली। ये कंपनियां अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन हैं।
अडाणी एंटरप्राइजेज से उन्हें 2.26 करोड़ रुपए सैलरी और 28 लाख रुपए भत्तों के रूप में मिले, यानी कुल 2.54 करोड़ रुपए। वहीं अडाणी पोर्ट्स से 1.8 करोड़ रुपए सैलरी और 6.07 करोड़ रुपए कमीशन मिला। जो टोटल 7.87 करोड़ रुपए हुआ। वित्त वर्ष 2023-24 में गौतम अडाणी को 9.26 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में मिले थे, यानी इस बार उनकी सैलरी में लगभग 12% की बढ़ोतरी हुई है।
दुनिया के टॉप 25 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है गौतम अडाणी
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की नेटवर्थ 5.75 लाख करोड़ रुपए है, वह दुनिया के 24वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर और दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में इलॉन मस्क 33.78 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 20.65 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे, अमेजन के जेफ बेजोस 19.56 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे, ऑरेकल के लैरी एलिसन 18.27 लाख करोड़ रुपये की संपति के साथ चौथे और बर्कशायर हैथवे वॉरन बफै के पास 13.17 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है,और ये इस सूची में पांचवे स्थान पर काबिज हैं।
आरआईएल चैयरमेन मुकेश अंबानी बिना सैलरी करते है काम
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बीते 4 सालों से अपनी कंपनी से कोई सैलरी नहीं ली है। उन्होंने कोरोना महामारी (वित्त वर्ष 2020-21) के समय से सैलरी लेना बंद कर दी थी।
जगदीप सिंह दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले कर्मचारी
भारतीय मूल के जगदीप सिंह दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं। क्वांटमस्केप के पूर्व फाउंडर और CEO जगदीप को 17,500 करोड़ रुपए (लगभग 2.3 बिलियन डॉलर) का सालाना पैकेज मिला है, जो हर दिन के हिसाब से करीब 48 करोड़ रुपए (लगभग 5.8 मिलियन डॉलर) है।
गूगल के CEO सुंदर पिचाई को 2024 में 91.42 करोड़ रुपए सैलरी मिली
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 2024 में 10.73 मिलियन डॉलर यानी 91.42 करोड़ रुपए सैलरी ली है। यह उनकी 2023 की सैलरी से करीब 22% ज्यादा है। 2023 में उन्होंने 8.8 मिलियन डॉलर सैलरी (74.98 करोड़ रुपए) ली थी।