मार्च में रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन,11.5% सलाना की बढ़ोत्तरी के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये की कमाई

पिछले वित्त वर्ष में 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुई सरकार की कमाई

पिछले वित्त वर्ष के अंतिम माह मार्च में रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्‍शन हुआ है। यह सालाना आधार पर 11.5 फीसदी के स्तर पर बढ़ा है। इस बढ़त के साथ मार्च में गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स (जीएसटी) कलेक्‍शन 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह कलेक्‍शन का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मास‍िक आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल 2023 में सबसे अधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन किया गया था। जबकि मार्च 2023 में जीएसटी से 1.60 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

मार्च 2024 में जीएसटी कलेक्शन 

आंकड़ों पर गौर करे तो मार्च माह में हुई जीएसटी कलेक्शन में से केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): ₹34,532 करोड़, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): ₹43,746 करोड़, एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) और ₹87,947 करोड़ (इसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र ₹40,322 करोड़ शामिल हैं। इसके अलावा जीएसटी कलेक्शन में से  सेस ₹12,259 करोड़ (इसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र ₹996 करोड़ शामिल) हैं। यह उछाल घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के कारण आया। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी रेवेन्‍यू शुद्ध ₹1.65 लाख करोड़ है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.4% की बढ़ोतरी है।

इंटर-गवर्नमेंटल सेटेलमेंट: मार्च, 2024 में केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में ₹43,264 करोड़ और एसजीएसटी में ₹37,704 करोड़ सेटेल किया। यह नियमित निपटान के बाद मार्च, 2024 के लिए सीजीएसटी के लिए ₹77,796 करोड़ और एसजीएसटी के लिए ₹81,450 करोड़ का कुल राजस्व है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार ने एकत्रित आईजीएसटी से सीजीएसटी को ₹4,87,039 करोड़ और एसजीएसटी को ₹4,12,028 करोड़ का निपटान किया।

वित्त वर्ष 2023-24 में जीएसटी कलेक्शन 20 लाख करोड़ रुपये के पार

वित्त वर्ष 2023-24 ग्रॉस जीएसटी कलेक्‍शन के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस समयावधि में 20,18,249 करोड़ रुपये कलेक्‍शन हुआ। पिछले साल के मुकाबले में यह 11.7% की बढ़ोतरी है। इस वित्तीय वर्ष के लिए औसत मासिक संग्रह ₹1,68,187.42  करोड़ रहा है। यह पिछले वर्ष के औसत ₹1.5 लाख करोड़ से ज्‍यादा है। चालू वित्त वर्ष के लिए मार्च 2024 तक रिफंड का जीएसटी रेवेन्‍यू शुद्ध ₹18.01 लाख करोड़ है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.4 फीसदी की बढ़ोतरी है।

वित्त वर्ष 2023-24 में जीएसटी कलेक्शन

माह/वर्ष                 जीएसटी कलेक्शन (रुपये में)

अप्रैल,2023               1.87 लाख करोड़ रुपये

मई,2023                   1.57 लाख करोड़ रुपये

जून,2023                   1.61 लाख करोड़ रुपये

जुलाई,2023                1.65 लाख करोड़ रुपये

अगस्त,2023               1.60 लाख करोड़ रुपये

सितंबर,2023               1.63 लाख करोड़ रुपये

अक्टूबर,2023              1.72 लाख करोड़ रुपये

नवंबर,2023                 1.67 लाख करोड़ रुपये

दिसंबर,2023                 1.64 लाख करोड़ रुपये

जनवरी,2024                 1.68 लाख करोड़ रुपये

फरवरी,2024                 1.68 लाख करोड़ रुपये

मार्च,2024                     1.78 लाख करोड़ रुपये

राज्यवार जीएसटी कलेक्शन और ग्रोथ

राज्य/संघ शासित प्रदेश मार्च-23 मार्च-24 Growth (%)
जम्मू-कश्मीर  477  601 26%
हिमाचल प्रदेश  739  852 15%
पंजाब  1,735  2,090 20%
चंडीगढ़  202  238 18%
उत्तराखंड़  1,523  1,730 14%
हरियाणा  7,780  9,545 23%
दिल्ली  4,840  5,820 20%
राजस्थान  4,154  4,798 15%
उत्तर प्रदेश  7,613  9,087 19%
बिहार  1,744  1,991 14%
सिक्किम  262  303 16%
अरूणाचल प्रदेश  144  168 16%
नागालैंड  58  83 43%
मणिपुर  65  69 6%
मिजोरम  70  50 -29%
त्रिपुरा  90  121 34%
मेघालय  202  213 6%
असम  1,280  1,543 21%
पश्चिम बंगाल  5,092  5,473 7%
झारखंड  3,083  3,243 5%
ओडिशा  4,749  5,109 8%
छत्तीसगढ़  3,017  3,143 4%
मध्य प्रदेश  3,346  3,974 19%
गुजरात  9,919  11,392 15%
दादर नागर हवेली व दमन दिव  309  452 46%
महाराष्ट्र  22,695  27,688 22%
कर्नाटक  10,360  13,014 26%
गोवा  515  565 10%
लक्षदीप  3  2 -18%
केरल  2,354  2,598 10%
तमिलनाडु  9,245  11,017 19%
पुद्दुचेरी  204  221 9%
अंडमान निकोबार द्वीप समूह  37  32 -14%
तेलंगाना  4,804  5,399 12%
आंध्र प्रदेश  3,532  4,082 16%
लद्दाख  23  41 82%
अन्य टेरीटेरी  249  196 -21%
Center Jurisdiction  142  220 55%
ग्रांड टोटल  1,16,659  1,37,166 18%

 

 

Related Articles

Back to top button