अप्रैल में ऑल टाईम हाई 2.10 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन

लोकसभा चुनावों के बीच अप्रैल महिने में केंद्र सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने अप्रैल 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी जीएसटी से रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन है। इससे पहले का सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए था, जो अप्रैल 2023 में हुआ था। सालाना आधार पर ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले महीने, यानी मार्च 2024 में, जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा था। यानी, महीने-दर-महीने आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं सरकार ने 18 हजार करोड़ के रिफंड जारी किए।

पहली बार 2 लाख करोड़ के पार रहा जीएसटी कलेक्शन

1 जुलाई 2017 से लागू जीएसटी के बाद यह पहली बार है जब जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपये के पार को टच किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के ₹2,10,267 करोड़ के GST कलेक्शन में CGST 43,846 करोड़ रुपए और SGST 53,538 करोड़ रुपए रहा। IGST 99,623 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 37,826 करोड़ रुपए सहित) और सेस 13,260 करोड़ रुपए रहा। सेस में माल के आयात से मिले 1008 करोड़ रुपए शामिल हैं। रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए नेट GST रेवेन्यू ₹1.92 लाख करोड़ रहा।

 

राज्यवार जीएसटी राजस्व में वृद्धि

 

State/UT Apr-23 Apr-24 Growth (%)
Jammu and Kashmir 803 789 -2%
Himachal Pradesh  957       1,015 6%
Punjab 2,316      2,796 21%
Chandigarh  255 313 23%
Uttarakhand 2,148     2,239 4%
Haryana 10,035    12,168 21%
Delhi 6,320      7,772 23%
Rajasthan 4,785      5,558 16%
Uttar Pradesh 10,320   12,290 19%
Bihar 1,625      1,992 23%
Sikkim 426  403 -5%
Arunachal Pradesh 238  200 -16%
Nagaland    88  86 -3%
Manipur     91 104 15%
Mizoram     71 108 52%
Tripura  133 161 20%
Meghalaya 239  234 -2%
Assam  1,513      1,895 25%
West Bengal 6,447      7,293 13%
Jharkhand 3,701     3,829 3%
Odisha 5,036     5,902 17%
Chhattisgarh 3,508     4,001 14%
Madhya Pradesh 4,267      4,728 11%
Gujarat 11,721    13,301 13%
Dadra and Nagar Haveli and Daman & Diu 399 447 12%
Maharashtra 33,196    37,671 13%
Karnataka  14,593    15,978 9%
Goa 620 765 23%
Lakshadweep       3  1 -57%
Kerala 3,010      3,272 9%
Tamil Nadu 11,559    12,210 6%
Puducherry  218 247 13%
Andaman and Nicobar Islands    92  65 -30%
Telangana 5,622     6,236 11%
Andhra Pradesh 4,329     4,850 12%
Ladakh    68  70 3%
Other Territory 220 225 2%
Center Jurisdiction  187 221 18%
Grand Total      1,51,162   1,71,433 13%

Related Articles

Back to top button